Dilip Mandal questions sonu sood

कोरोना नाम के वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया समेत भारत के लोगों की नींदें उड़ा रखी हैं. देश की तथाकथित मजबूत सरकार की भी कोरोना काल में पोल खुल चुकी है. हमारे देश के सबसे ” मजबूत स्तम्भ मजदूर ” जिस तरह से इस दौर में मजबूर हुए हैं इसकी कहानी पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है .

ऐसे में देश की केंद्र सरकार सहित राज्य सरकारों ने भी बहुत कोशिश की है कि देश के हर नागरिक का ख्याल रखा जाये. लेकिन सरकारें हैं तो अव्यवस्था है. अब यही अव्यवस्था दिखाई दी है मजदूरों के आवागमन पर. इन सब दिहाड़ी मजदूरों को लॉकडाउन होने की स्थिति में अपने-अपने घर लौटना था लेकिन केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे लॉकडाउन की ऐतिहासिक घोषणा कर दी. जिसका की भारत सरकार के हिसाब से दुनिया ने डंका पीटा .. हालाँकि लॉकडाउन (Lockdown) को खत्म या जनता को गुमराह करने के लिए लाये गए शब्द Unlock 1 ने कोई ख़ास कमाल तो दिखाया नही. जनता में बेवजह डर जरूर पैदा कर दिया.

कोरोना संकट के बीच देश में कई लोग राष्ट्र से लेकर क्षेत्रीय सत्तर पर कोरोना (Corona) के खिलाफ लड़ाई में सामने आते दिखे.  इनमें आम इंसान से लेकर फिल्म जगत, खिलाडी और राजनेता शामिल थे. लेकिन जिस नाम ने और जिस इंसान ने इस दौर में मजबूर, मजदूरों की सबसे ज्यादा सहायता की, वो नाम उभर कर आया बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत सोनू सूद (Sonu Sood) का जिन्होंने ना केवल आगे बढ़ कर मजदूरों की मदद की बल्कि उन्हें घर तक सही सलामत पहुँचाया. सोशल मीडिया के साथ-साथ देश की मुख्य मीडिया ने भी सोनू सूद (Sonu Sood) को इस काम के लिए भरपूर सराहा.

You May Also Like  अभिनेता दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती, चल रहा है इलाज

लेकिन डिजिटल जगत मैं जैसे हर खबर, तथ्य का पोस्टमॉर्टम होता है सोनू सूद (Sonu Sood) के इस कदम का भी होने लगा. धीरे धीरे सब ठीक दिखने वाली मजदूरों की सहायता सवालों के घेरे में आ गयी.

जिन जिन मजदूरों को सोनू सूद (Sonu Sood) के द्वारा सहायता करके उनके गांव ट्विटर (Twitter) के माध्यम से पहुंचाए जाने का दावा किया जाने लगा वो मजदूर अपने ट्विटर अकाउंट के साथ गायब दिखने लगे. वरिष्ठ पत्रकार और दलित अधिकारों के प्रखर वक्ता दिलीप मंडल ने इन सवालों को ट्विटर के माध्यम से ही सामने लाया.

प्रोफेसर दिलीप मंडल ने लगातार ट्वीट करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) के इमेज मैनेजर पर सवाल उठाते हुए मदद मांगने वाले लोगों के अचानक ट्विटर (Twitter) से गायब हो जाने पर सवाल उठाया है.

दिलीप मंडल (Dilip Mandal) ने लगातार ट्वीट करते हुए स्क्रीन शॉट पेश किये हैं, जिनमें साफ़ दिखता  है की सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद मांगने के बाद बाकायदा एक्टर की तरफ से उन्हें जवाब दिए जाने के बाद भी उनके ट्वीट गायब हो चुके हैं.

 

दिलीप मंडल ने व्यंग्य कसते हुए सवाल पूछा है कि ट्विटर के माध्यम से मदद लेने के बाद लोग अचानक ट्विटर ही छोड़ चुके हैं.

You May Also Like  राजस्थान सरकार का निंदनीय काम; बीपीएल घरों के बाहर लिखवाया, "मैं गरीब हूँ"

ट्वीट (Tweet) शेयर करते हुए प्रोफेसर मंडल सवाल करते हैं कि ” एक फ़िल्म स्टार आपके ट्वीट को रिट्वीट करें तो आप उसे महीनों सहेजकर रखेंगे। सबको दिखाएँगे। वो कौन सैकड़ों लोग हैं, जिन्होंने अपने वे ट्वीट हटा लिए, जिन पर सोनू सूद ने इतने प्यार से जवाब दिया था?सोचिए…सोचिए.”

खबर की पड़ताल करते हुए सद्प्रयास ने भी पाया की सोनू सूद (Sonu Sood) के द्वारा जवाब दिए गए कई ट्वीट गायब हैं कुछ के स्क्रीन शॉट हम यहां शेयर कर रहे हैं.

इसके अलावा डिलीट किये गए ट्वीट्स के ट्विटर अकाउंट में जाकर हमने मामले की जाँच करनी चाही जिसमें से कुछ एक हम आपके सामने रख रहे हैं.

 

हमे कुछ ऐसे भी ट्वीट मिले जिन तक सोनू सूद की सहायता शायद न पहुँच पायी हो

https://twitter.com/AdnanSamiAzmi1/status/1269720163563245574

 

सद्प्रयास ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अभिनेता सोनू सूद से उनके ट्विटर पर सवाल पूछा है कि क्या आपके द्वारा मदद किए गए कई ट्विटर अकाउंट्स ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं, जिससे आप पर इवेंट मैनेजमेंट का इल्ज़ाम लग रहा है, कुछ कहेंगे हमारे सवाल पर, अपने ट्विटर जवाब के अंदाज़ में ???

अगर किसी तरह का कोई आधिकारिक जवाब आता है तो हम खबर को अपडेट कर देंगे

You May Also Like  "सजा काटी, नेता बनना बाकी?" SC में सरकार बोली – आजीवन बैन जरूरी नहीं!