कोरोना नाम के वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया समेत भारत के लोगों की नींदें उड़ा रखी हैं. देश की तथाकथित मजबूत सरकार की भी कोरोना काल में पोल खुल चुकी है. हमारे देश के सबसे ” मजबूत स्तम्भ मजदूर ” जिस तरह से इस दौर में मजबूर हुए हैं इसकी कहानी पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है .
ऐसे में देश की केंद्र सरकार सहित राज्य सरकारों ने भी बहुत कोशिश की है कि देश के हर नागरिक का ख्याल रखा जाये. लेकिन सरकारें हैं तो अव्यवस्था है. अब यही अव्यवस्था दिखाई दी है मजदूरों के आवागमन पर. इन सब दिहाड़ी मजदूरों को लॉकडाउन होने की स्थिति में अपने-अपने घर लौटना था लेकिन केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे लॉकडाउन की ऐतिहासिक घोषणा कर दी. जिसका की भारत सरकार के हिसाब से दुनिया ने डंका पीटा .. हालाँकि लॉकडाउन (Lockdown) को खत्म या जनता को गुमराह करने के लिए लाये गए शब्द Unlock 1 ने कोई ख़ास कमाल तो दिखाया नही. जनता में बेवजह डर जरूर पैदा कर दिया.
कोरोना संकट के बीच देश में कई लोग राष्ट्र से लेकर क्षेत्रीय सत्तर पर कोरोना (Corona) के खिलाफ लड़ाई में सामने आते दिखे. इनमें आम इंसान से लेकर फिल्म जगत, खिलाडी और राजनेता शामिल थे. लेकिन जिस नाम ने और जिस इंसान ने इस दौर में मजबूर, मजदूरों की सबसे ज्यादा सहायता की, वो नाम उभर कर आया बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत सोनू सूद (Sonu Sood) का जिन्होंने ना केवल आगे बढ़ कर मजदूरों की मदद की बल्कि उन्हें घर तक सही सलामत पहुँचाया. सोशल मीडिया के साथ-साथ देश की मुख्य मीडिया ने भी सोनू सूद (Sonu Sood) को इस काम के लिए भरपूर सराहा.
लेकिन डिजिटल जगत मैं जैसे हर खबर, तथ्य का पोस्टमॉर्टम होता है सोनू सूद (Sonu Sood) के इस कदम का भी होने लगा. धीरे धीरे सब ठीक दिखने वाली मजदूरों की सहायता सवालों के घेरे में आ गयी.
जिन जिन मजदूरों को सोनू सूद (Sonu Sood) के द्वारा सहायता करके उनके गांव ट्विटर (Twitter) के माध्यम से पहुंचाए जाने का दावा किया जाने लगा वो मजदूर अपने ट्विटर अकाउंट के साथ गायब दिखने लगे. वरिष्ठ पत्रकार और दलित अधिकारों के प्रखर वक्ता दिलीप मंडल ने इन सवालों को ट्विटर के माध्यम से ही सामने लाया.
प्रोफेसर दिलीप मंडल ने लगातार ट्वीट करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) के इमेज मैनेजर पर सवाल उठाते हुए मदद मांगने वाले लोगों के अचानक ट्विटर (Twitter) से गायब हो जाने पर सवाल उठाया है.
दिलीप मंडल (Dilip Mandal) ने लगातार ट्वीट करते हुए स्क्रीन शॉट पेश किये हैं, जिनमें साफ़ दिखता है की सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद मांगने के बाद बाकायदा एक्टर की तरफ से उन्हें जवाब दिए जाने के बाद भी उनके ट्वीट गायब हो चुके हैं.
सोनू सूद ने ट्विटर पर जिन आईडी के ट्वीट के जवाब में मदद की और घर पहुँचने पर जिन आईडी ने थैंक्स ट्वीट किया, उनमें से ज़्यादातर आईडी अपना पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं।
ये लोग थे या सिर्फ आईडी थे?
सोनू के इमेज मैनेजर उनके वाल की सफ़ाई करें, उससे पहले सारे स्क्रीन शॉट ले लीजिए। https://t.co/lTaBDfCTBS
— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) June 7, 2020
दिलीप मंडल ने व्यंग्य कसते हुए सवाल पूछा है कि ट्विटर के माध्यम से मदद लेने के बाद लोग अचानक ट्विटर ही छोड़ चुके हैं.
सोनू सूद ने जिन लोगों को ट्विटर के ज़रिए मदद पहुँचाई, उनमें कई लोग ट्विटर छोड़कर जा चुके हैं। ट्विटर से मदद लेने के बाद उन्हें ट्विटर से नफ़रत हो गई होगी शायद।
मैं अगर सोनू सूद का एकाउंट देख रहा होता तो ऐसी ग़लतियाँ कभी नहीं करता। PR के लिए मुझसे संपर्क कीजिए। pic.twitter.com/K22SG3gSt4
— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) June 7, 2020
ट्वीट (Tweet) शेयर करते हुए प्रोफेसर मंडल सवाल करते हैं कि ” एक फ़िल्म स्टार आपके ट्वीट को रिट्वीट करें तो आप उसे महीनों सहेजकर रखेंगे। सबको दिखाएँगे। वो कौन सैकड़ों लोग हैं, जिन्होंने अपने वे ट्वीट हटा लिए, जिन पर सोनू सूद ने इतने प्यार से जवाब दिया था?सोचिए…सोचिए.”
खबर की पड़ताल करते हुए सद्प्रयास ने भी पाया की सोनू सूद (Sonu Sood) के द्वारा जवाब दिए गए कई ट्वीट गायब हैं कुछ के स्क्रीन शॉट हम यहां शेयर कर रहे हैं.
इसके अलावा डिलीट किये गए ट्वीट्स के ट्विटर अकाउंट में जाकर हमने मामले की जाँच करनी चाही जिसमें से कुछ एक हम आपके सामने रख रहे हैं.
हमे कुछ ऐसे भी ट्वीट मिले जिन तक सोनू सूद की सहायता शायद न पहुँच पायी हो
https://twitter.com/AdnanSamiAzmi1/status/1269720163563245574
सद्प्रयास ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अभिनेता सोनू सूद से उनके ट्विटर पर सवाल पूछा है कि क्या आपके द्वारा मदद किए गए कई ट्विटर अकाउंट्स ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं, जिससे आप पर इवेंट मैनेजमेंट का इल्ज़ाम लग रहा है, कुछ कहेंगे हमारे सवाल पर, अपने ट्विटर जवाब के अंदाज़ में ???
श्रीमान @SonuSood जी, आपके द्वारा मदद किए गए कई ट्विटर अकाउंट्स ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए हैं, जिससे आप पर इवेंट मैनेजमेंट का इल्ज़ाम लग रहा है, कुछ कहेंगे हमारे सवाल पर, अपने ट्विटर जवाब के अंदाज़ में ??? pic.twitter.com/jrvqcIRnQi
— सदप्रयास (@sadprayas) June 8, 2020
अगर किसी तरह का कोई आधिकारिक जवाब आता है तो हम खबर को अपडेट कर देंगे
