भारतीय मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह ने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्पिकार मेइमेतअली को करीबी मुकाबले में हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीत लिया है।

मुंबई में खेले गए मैच में विजेंदर ने चीनी बॉक्सर को 96-93, 95-94, 95-94 अंकों से हराया। दोनों के बीच 10 राउंड तक कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन जीत भारतीय खिलाड़ी के नाम ही रही। बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता 32 वर्षीय विजेंदर की पेशेवर करियर में यह लगातार नौवीं जीत है।

विजेंदर ने चीनी प्रतिद्वंद्वी से डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी जीत लिया। लेकिन भारतीय बॉक्‍सर ने यह टाइटल भारत-चीन के बीच शांति के खातिर लौटाने की बात कही। उन्‍होंने कहा, “मैं यह टाइटल जुल्पिकार को वापस कर दूंगा। यह शांति के लिए संदेश है। मैं यह टाइटल नहीं चाहता क्‍योंकि मैं मैं सीमा पर तनाव नहीं चाहता। मैं चीन से यही कहना चाहता हूं कि हमारी सीमा पर मत आओ।”

 

 

You May Also Like  Women's Hockey World Cup: India Outclass Italy 3-0 To Enter Quarters