पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक वेबसाइट को गुरुवार को कुछ गुमनाम हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगा झंडा फहरा दिया और वहां पर भारत का राष्ट्रगान लिख दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस घटना के बाद पाकिस्तान के सूचना तकनीक विभाग में हलचल मच गई। हालांकि आईटी इंजीनियरों ने इस टेक्निकल गड़बड़ी को सुलझा लिया। और चंद घंटों में वेबसाइट को रिस्टोर कर दिया गया।

बता दें कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक वेबसाइट का नाम pakistan.gov.pk है। भारत में ट्वीटर पर कई लोगों ने इस वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। भारत में लोगों ने कहा कि जब इस वेबसाइट को खोला जा रहा था तो इसमें भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं के साथ पेज खुल रहा था और बैकग्राउंड में भारत का राष्ट्रगान जन गन मन बज रहा था। बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच सायबर वार भी चलता रहता है, इस दौरान दोनों देश के हैकर्स एक दूसरे सरकारी वेबसाइट को हैक भी करते रहते हैं।

पाकिस्तान डॉट जीओवी डॉट पीके वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे ‘‘हैक्ड बाय एनईओ-एच4सीके3आर’’ संदेश दिखाई दे रहा था। हैकरों ने तीन रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था। संदेश में लिखा हुआ था, ‘‘15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’ इसके बाद पोस्ट किए गए संदेश में लिखा हुआ था, ‘‘मन में आजादी, शब्दों में भरोसा…हमारी आत्माओं में गर्व…चलो उन महान लोगों को नमन करें जिन्होंने इसे संभव बनाया।’’ इस संदेश में भारत का राष्ट्रगान ‘‘जन मन गण…’’ भी लिखा हुआ है। इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

You May Also Like  म्यांमार में रोहिंग्या रिपोर्टिंग पर दो पत्रकारों को 7 साल की सजा, विरोध शुरू