भारत में जब कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई तो निजामुद्दीन मरकज सुर्खियों में आ गया था । यहां एकसाथ कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । इतना ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी जमात से जुड़े हजारों लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच खबर आ रही है कि तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उनके वकील के मुताबिक मौलाना साद की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के कहने पर मौलाना साद का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। वह क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं।

बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 26,917 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण से 826 मौतें हुई हैं और अभी  20,177 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1975 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 594 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 5914 पर पहुंच गई है।

You May Also Like  एक और घोटाले का हुआ खुलासा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के भी फंसे 390 करोड़