lockdown 4 announced in India

Corona Virus Latest Updates: कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए देश भर में मार्च से लॉकडाउन जारी है। 17 मई को इसका तीसरा चरण खत्म होने वाला है। इसके बावजूद लोगों को लॉकडाउन (Lockdown in India) से छुटकारा नहीं मिलेगा। जल्द ही लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है। इस बात का संकेत खुद पीएम नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi)  ने देश भर के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई अपनी मीटिंग के दौरान दिए। हालांकि अगले फेज में सरकार काफी रियायत दे सकती है। इसका आगाज सीमित रूटों पर यात्री ट्रेनों के चलाए जाने से किया जा चुका है।

लॉकडाउन-4 नए रंग-रूप वाला होगा

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। साथ ही उनसे राज्यों में लॉकडाउन की कैसी व्यवस्था होनी चाहिए उसकी डिटेल्स 15 मई तक भेजने को कहा था जिसकी मियाद आज खत्म हो रही है। इससे संकेत मिलता है कि 18 मई से लॉकडाउन (Lockdown in India) का चौथा चरण (Fourth Phase) शुरू हो सकता है। मीडिया में चलाई जा रही खबरों के मुताबिक इसकी अवधि 31 मई तक की जा सकती है।

छूट का दायरा और बढ़ेगा 

इस सिलसिले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक पीएम ने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि लॉकडाउन (Lockdown in India) के पहले चरण में जिन नियमों की दरकार थी, वो दूसरे चरण में जरूरी नहीं रह गईं। वैसे ही तीसरे चरण के नियमों की दरकार चौथे चरण के लॉकडाउन में नहीं है।’ इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन समेत रोजगार संबंधित क्षेत्रों में दोबारा काम शुरू हो सकते हैं।

You May Also Like  कोरोना के बहाने लाहौल की याद

मेट्रो सेवा हो सकती है बहाल

ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद देश की राजधानी की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) भी जल्द शुरू की जा सकती है। इसके लिए स्टेशन में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं डीएमआरसी (DMRC) ने मेट्रो स्टेशनों में विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ की नियुक्ति की है। वे पैसेंजर मूवमेंट एरिया को साफ करेंगे।

इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी छूट

हाल ही में सरकार ने पैकेजिंग और मैनयुफैक्चरिंग यूनिट्स को दोबारा खोलने पर भी छूट दी है। हालांकि उद्यमियों को इसके लिए कुछ गाइडलाइन का पालन करना होगा। शर्तों के साथ वे सीमित कर्मचारियों के साथ काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन के लिए भी आस—पास के मजदूरों को काम करने की अनुमति दे दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में ये सहूलियत और बढ़ सकती हैं।

जन-जीवन को पटरी पर लाने की होगी कोशिश

लॉकडाउन-3 की तरह ही दफ्तरों को सीमित स्टाफ के साथ खोला जा सकता है, मगर अगले चरण में इसका दायरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 25 मार्च के बाद से बंद पड़ी ट्रेनों को लॉकडाउन तीन के आखिरी चरण में खोल दिया गया है, उम्मीद की जा रही है कि अगले चरण में रेल सेवा में और भी रियायतें दी जा सकती हैं और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ठीक इसी तरह घरेलू विमानों का परिचालन भी शुरू किया जा सकता है।

इससे पहले तीन लॉकडाउन देख चुका है देश

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 25 मई से लॉकडाउन  (Lockdown in India) जारी है। देश में अब तक तीन लॉकडाउन हो चुके हैं। पहला लॉकडाउन 21 दिन का था जो 24 से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चला, उसके बाद लॉकडाउन का दूसरा चरण 19 दिन का था जो 3 मई तक चला और अब तीसरा चरण दो सप्ताह का है, जिसकी मियाद 17 मई को खत्म हो रही है।

You May Also Like  मैंने तो वादा निभाया, दिल्ली ने क्या किया ?