नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सातवां चरण है लेकिन बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. वहीं बीजेपी सीएम पद के दावेदारों के लिए लिस्ट तैयार कर रही है. इन दावेदारों में एक नाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी है. वहीं राजनाथ सिंह पहले ही संकेत दे चुके है कि उनका यूपी में आने का कोई विचार नहीं है.
खबरों के मुताबिक राजनाथ सिंह के दफ्तर की ओर सभी सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पिछले तीन साल में हुए कार्यक्रमों के फोटो का एलबम तैयार करवाए और उनको भिजवाए. जिन कार्यक्रमों राजनाथ शामिल हुए है.
वहीं बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स समेत सभी सुरक्षा बल एलबमों को फाइनल टच देने में लगे हैं. इन एलबमों में राजनाथ के विभिन्न कार्यक्रमों की 100-200 तस्वीरें हैं. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 10 फोटोग्राफ्स का एक कैटालॉग तैयार किया है. यादें संजोने की खबरों के बाद लोग के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि कोई यादें उसी वक्त संजोता है जब जाने की तैयारी कर रहा हो.
यूपी में जीत को लेकर कमान किसे सौंपी जाए इस मुद्दे पर बीजेपी विचार करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि पार्टी जिन नामों पर विचार कर रही है. पार्टी की माने तो उनमें से बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी पुराने चेहरों में राजनाथ सिंह और उमा भारती पर भी विचार कर सकती है.