शाजापुर. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उज्जैन के लिए चली भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन संख्या 59320 में मंगलवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की वजह से डिब्बे में आग लग गयी. जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये.धमाका किस वजह से हुआ इसकी पुष्टि अभी तक नही हो पायी है. एएसपी ज्योति ठाकुर के मुताबिक ट्रेन में रखा सूटकेस में धमाका हुआ. खबर है कि सूटकेस में रखे मोबाईल बैटरी के फटने से धमाका हुआ.

जानकारी के मुताबिक एसपी मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंच गई हैं. स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीमें जांच में जुट गई हैं. हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है.

खबर है कि ट्रेन सुबह भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान कालापीपल रेलवे स्टेशन से पहले जबड़ी स्टेशन पर गार्ड के डिब्बे से लगे जनरल डिब्बे में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. इसके बाद डिब्बे में आग लग गई. घटना के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और घायल यात्रियों को नीचे उतारा गया. इस दौरान घबराहट में ट्रेन से नीचे कूदे बुजुर्ग को हाथ और पैरों में चोटे भी आई है.

वहीं रेवले ने घायलों को इलाज के लिए कालापीपल और शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया है. घटना के बाद ट्रेन के दो डिब्बों को छोड़कर रवाना किया गया. खबरों के मुताबिक ट्रेन में ब्लास्ट होने के तुरंत बाद ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए और घायल लोगों की मदद की.

You May Also Like  बच्चों की तस्करी के मामले में BJP महिला नेता गिरफ्तार, कैलाश विजयवर्गीय और रूपा गांगुली का नाम भी शामिल