हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला समेत दो लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली आईएएस अधिकारी की बेटी ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि कि अगर पुलिस समय पर नहीं आती तो अभियुक्त उसका अपहरण कर लेते।

सुभाष बराला के बेटे विकास समेत दो लोगों को लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की कार जब्त कर ली है। मामले को लेकर लड़की ने शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया है।

हरियाणा बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर संजय शर्मा ने इस संबंध में मीडिया से कहा कि यह साइड का मामला है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस स्वतंत्रता से अपनी जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि युवकों को हिरासत में लिए जाने और उन्हें जमानत मिलने तक यह किसी को नहीं पता था कि इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। इसलिए यह कहना कि बीजेपी के दबाव में आकर युवकों को जमानत दी गई है यह सरासर गलत आरोप है।

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी रविवार को मीडिया के सामने आए और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बेटे के अपराध के लिए पिता (सुभाष बराला) को सज़ा नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

You May Also Like  सीएम योगी की एंटी रोमियो स्क्वायड को सलाह, महिला सुरक्षा के नाम पर न हो अनावश्यक उत्पीड़न