विश्‍व के सबसे तेज धावक उसेन बोल्‍ट  लंदन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 100 मीटर फाइनल में कल रात तीसरे स्‍थान पर रहे। अपने करियर की अंतिम 100 मीटर दौड़ में बोल्‍ट ने 9.95 सेकेंड का समय लिया जबकि सुप्रसिद्ध अमरीकी धावक जस्टिन गेटलिन ने 9.92 सेकेंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया वहीं क्रिस्टियन कोलिमान 9.94 सेकेंड के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे। विश्‍व चैंपियन बोल्‍ट ने खराब शुरूआत की और हमेशा की तरह 70 मीटर तक बढ़त बनाए रखी लेकिन इस बार यह बढ़त जीत में नही बदल सकी।

2004 के ओलंपिक विजेता और 2005 के विश्‍व चैंपियन गेटलिन की तेरह साल बाद हुई यह जीत एक बड़ी सफलता है। चैंपियन बनने के बावजूद गेटलिन का प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्‍वागत किया।

वर्ष 2008 से जब बोल्‍ट ने पहली बार विश्‍व रिकार्ड बनाया था उसके बाद से वह हर चैंपियनशिप में अजेय रहे और उन्‍होंने 100, 200 और 4 गुणा 400 मीटर में 19 स्‍वर्ण जीते। बोल्‍ट सिर्फ एक बार ही स्‍वर्ण जीतने से चूके  जब 2011 विश्‍व चैंपियनशिप में 100 मीटर में उन्‍हें गलत शुरूआत के कारण अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था।

You May Also Like  सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर लगाए कड़े प्रतिबंध, मिसाइल परीक्षणों से बढ़ा था गतिरोध