नई दिल्ली. आज अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. इस खास मौके पर गूगल ने खूबसूरत डूडल बना कर महिलाओं का सम्मान किया है. इस डूडल के जरिये गूगल ने काबिल महिलाओं की कहानी को बताया गया है. ये डूडल स्लाइड्स में हैं. इसे पिक्चर गैलरी के रूप में बनाया गया है. स्लाइड्स के जरिए आप उन महिलाओं की कहानी देख सकते हैं जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद इतिहास में अपनी पहचान बनायी है. इन चित्रों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, विश्व इतिहास और वर्तमान में योगदान को बताने का प्रयास किया गया है.

जैसा कि पहले चित्र में एक बच्ची को अपनी दादी के साथ दिखाया गया है. जो उसे महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कामों को बता रही है. इसके बाद दूसरे चित्र में वह छोटी बच्ची को फूल देते हुए उन 13 महिलाओं को दिखाया गया है जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है. इसी तरह तीसरी चित्र में एक महिला पायलट को दिखाया गया है. इसके बाद के चित्रों में पेंटर, टीचर, सिंगर, अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, डांसर, जैसे दूसरे जीवन के सभी क्षेत्रों में शामिल महिलाओं को दिखाया गया है. खबर है कि गूगल यह डूडल करीब रात करीब 12 बजे लोगों के सामने महिलाओं के सम्मान में प्रदर्शित किया.

वहीं एक बच्ची की तस्वीर दिल को छू जाने वाली है जिसमें वो दिल की तस्वीर उन्हें दीवार पर चिपकाने को कह रही है. शायद इसके जरिए वो दुनिया में प्यार फैलाने का संदेश देना चाह रही है. वहीं गूगल अक्सर महत्वपूर्ण दिवस पर अपने डूडल प्रदर्शित करके अपने समर्थन को दर्शाता रहता है.

You May Also Like  Bhindranwale Flag Controversy: पंजाब में हिमाचल की बस पर नकाबपोश बदमाशों का हमला