नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए. ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए कुछ लोगों ने उन्हें माल्टा के पिल्ले बेचने के बहाने उनसे 59 हजार रुपये ऐठ लिए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने खुर्शीद की शिकायत पर दो मार्च को एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू की है.

खबरों के मुताबिक पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को 13 फरवरी को एक पोर्टल के जरिए पिल्लों की बिक्री के बारे में पता चला था. जिस पर उन्होने टोनी वलास से ईमेल के जरिए बात किया. उसने खुद को केरल निवासी होने का दावा किया था. सलमान खुर्शिद को विज्ञापन के जरिए में एक पिल्ले की कीमत 12 हजार रुपये बताई गई थी. इसके बाद वलास ने पिल्लों के स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के नाम पर उन्हें दिल्ली भेजने के खर्च के लिए और अधिक रुपये मांगे थे.

उन्होंने बताया कि ईमेल के आदान-प्रदान के बाद 19 फरवरी तक खुर्शीद के कार्यालय के प्रतिनिधि ने वलास के साथ बात शुरू की. टोनी वलास ने सलमान बताया कि, ‘वह अपने अमेरिकी टोल फ्री नंबर और फेसबुक पर उपलब्ध होगा. इसके बाद उसने अंकित बादरी नाम के एक व्यक्ति के खाते में रुपये भेजने को कहा. खुर्शीद के प्रतिनिधि ने 59 हजार रुपये बादरी के खाते में डाल दिए.’

उन्हें ये भी बताया गया कि पालतू जानवरों को पहुंचाने वाली कुरियर कंपनी पैसिफिक पेट रे लोकेटर्स उन पिल्लों की आपूर्ति करेगी, लेकिन वे पिल्ले अभी तक नहीं पहुंचे. वहीं पूर्व मंत्री का कहना है कि, ‘उन्हें उम्मीद है कि साइबर अपराध के मामले को देखने वाली पुलिस इसके तह तक जाएगी.’

You May Also Like  राज्य हमारा और संसाधनों पर अधिकार तुम्हारा ठीक नहीं- महेंद्र सिंह माहरा