पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने बाल तस्करी के आरोप में बीजेपी नेता जूही चौधरी को भारत-नेपाल सीमा से सटे बतासिया इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पुलिस ने इस मामले की मुख्य अभियुक्त और विमला शिशु गृह की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को 18 फरवरी को गिरफ़्तार किया था.

खबरों के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में चंदना चक्रवर्ती ने बताया था कि पश्चिम बंगाल की बीजेपी नेता जूही चौधरी ने बाल तस्करी के एक मामले को सुलझाने के लिए बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय और रुपा गांगुली से कुछ बात की थी. सीआईडी ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया है. इन लोगों पर नवजात शिशु और बच्चों का बॉर्डर पर तस्करी करने का आरोप है. इनमें विमला शिशु गृह की मुख्य एडॉप्शन अधिकारी सोनाली मोंडल, अध्यक्ष चंदना चक्रबोर्ती और चंदना के भाई मानस भौमिक शामिल हैं.

खबरों के मुताबिक इन तीनों पर 1-14 साल की आयु के 17 बच्चों को उच्चे दामो पर विदेशियों को बेचने का आरोप है. खबर है कि ये तीनों लोगों ने फर्जी तरीके से इनके माता-पिता द्वारा दूसरे लोगों को गोद दिए जाने को आधार बनाकर दिखाया. इस पूरी प्रक्रिया को सरकारी क़ानूनों के मुताबिक गया है.

वहीं बीजेपी इससे अपना पलड़ा झाड़ रही है. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि, ‘कोलकाता पुलिस हमारे ख़िलाफ़ साज़िश रच रही है और इन दिनों कोलकाता पुलिस पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया है.’ कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने पहले बीजेपी नेता जॉयप्रकाश मजूमदार और शिशिर बाजौरिया को निशाना बनाया और अब यह मेरे ख़िलाफ़ साज़िश रच रही है.

You May Also Like  हिमाचल प्रदेश में Inter-Caste Marriage Incentive Scheme के तहत अनुदान अब ₹2 लाख