आज हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को इस वक्त मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। इस क्लब को सफेद फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था, उनकी इच्छा थी कि उनकी अंतिम विदाई में सफेद रंग का इस्तेमाल हो। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर इस क्लब में दोपहर साढ़े 12 बजे तक रखा जाएगा। उसके अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को विले पार्ले शवदाह गृह ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 3.30 बजे श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी।

श्रीदेवी के परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, समूचे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की ओर से मीडिया का उसकी संवेदनशीलता और भावुक क्षणों में समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’ मंगलवार (27 फरवरी) देर रात उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचा था। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला स्थित ‘ग्रीस एकर्स’ घर लाया गया था। यहां पहले से काफी भीड़ जमा थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोर्ट्स क्लब के अंदर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को एक ग्लास के बड़े से बॉक्स में बंद रखा गया है। उन्हें दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। उनकी मांग भी भरी गई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे लोग उन्हें सफेद फूल अर्पित कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पोर्ट्स क्लब के अंदर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को एक ग्लास के बड़े से बॉक्स में बंद रखा गया है। उन्हें दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। उनकी मांग भी भरी गई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे लोग उन्हें सफेद फूल अर्पित कर रहे हैं। धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं।

You May Also Like  Janhvi Kapoor and Ishaan Khatter starrer Dhadak goes past Rs 100 crore mark

परिवार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि शुभचिंतक सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर-5, लोखंडवाला परिसर, अंधेरी पश्चिम में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। परिवार ने कहा कि मीडिया भी अपना सम्मान व्यक्त कर सकता है, ‘बशर्ते, कैमरा, रिकार्डिंग उपकरण आदि संबंधित स्थल से बाहर रखे जाएं।’ बयान में कहा गया, ‘अंतिम यात्रा सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पार्ले सेवा समाज शवदाहगृह व हिंदू समाधि स्थल के लिए अपराह्न दो बजे शुरू होगी।’ अंतिम संस्कार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे होगा।

बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत पर अटकलों के बीच दुबई लोक अभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि उनकी मौत बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने से हुई। जांच के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया है। जुमेराह एमीरेट्स टावर्स होटल के कमरे में अभिनेत्री के मृत पाए जाने के तीन दिन बाद परिवार को आखिरकार उनका पार्थिव शरीर सौंपा गया।

वहीं ‘द दुबई मीडिया आफिस’ ने कई ट्वीट करके कहा कि मामला अब बंद हो चुका है। इसमें कहा गया, ‘दुबई लोक अभियोजन ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की परिस्थितियों की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंपने की मंजूरी दी है।’ इसमें कहा गया, ‘दुबई लोक अभियोजन का कहना है कि इस तरह के मामलों में जिन नियमित प्रकियाओं का पालन किया जाता है, उन्हें पूरा कर लिया गया है। फारेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अभिनेत्री की मौत बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने की वजह से हुई। मामले को अब बंद कर दिया गया है।’

You May Also Like  हिमाचल में बादल फटा; 40 से अधिक लोगों की मौत, मलबे से शवों को निकालने का काम जारी