कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 1,74,336 हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं।

अमेरिका में 44,342 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई जिसके बाद 24,268 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई।

फ्रांस में 20,796 लोगों ने तो ब्रिटेन में 17,337 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 25,31,804 मामले दर्ज किये गए हैं, यद्यपि इस संख्या के और ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि बहुत से देश सिर्फ बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

You May Also Like  मरीना बीच पर समाधि के लिए खुदाई शुरू, शाम चार बजे निकलेगी करुणानिधि की अंतिम यात्रा