भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 26,917 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण से 826 मौतें हुई हैं और abhi 20,177 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1975 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 594 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 5914 पर पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा सावधानी हटी दुर्घटना घटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिये देश को संबोधित किया और कोरोना को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचने को कहा…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई देश की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भले ही कारोबार हो, कार्यालय की संस्कृति हो, शिक्षा हो या चिकित्सा क्षेत्र हो, हर कोई कोरोना वायरस महामारी के बाद की दुनिया में बदलावों के अनुरूप ढल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का अनुभव हमें बहुत कुछ सीखा रहा है, इसलिए हमें अति-आत्मविश्वास नहीं पालना चाहिए, क्योंकि कोरोना से सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के पहले चरण के लॉकडाउन का ऐलान किया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो गया। उसके बाद फिर पीएम मोदी ने 14 मार्च को लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा की, जिसकी मियाद 3 मई को खत्म होगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खिलाफ…. मिल-जुलकर लड़ने की अपील की है….. उन्होंने कहा… कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह की बाधा न आने दें…. केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं. हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “लोगों के मन में जज़्बा है कि कैसे दूसरे की जान बचा सकते हैं. … कल को हो सकता है कि मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू के काम आए और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान के काम आ जाए. भगवान ने तो फर्क नहीं किया. हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं. हमें ये सबक लेना चाहिए कि अगर आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति दुर्भावना आए तो सोच लीजिएगा … कि हो सकता है कि उसका प्लाज्मा कल को आपके काम आए और आपकी जिंदगी बचाए…”
हर दिन की ताज़ा ख़बरों को सुनने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर विजिट कीजिये।