नई दिल्ली. पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आठ मार्च को संपन्न हो गया. लेकिन राज्य की कुछ सीटें ऐसी भी है जहां आज मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदे राज्य के आम्बेडकर नगर जिले की अलापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी इसलिए इस सीट के लिए मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था. इस सीट पर दूसरे चरण में 15 फरवरी को चुनाव होने थे.

वहीं उत्तराखंड विधानसभा की कर्णप्रयाग सीट पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं. चमोली जिले की इस सीट पर 15 फरवरी को चुनाव होने थे. बीएसपी उम्मीदवार कुलदीप सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

बुधवार को हुए आखिरी चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई. यूपी समेत पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव नतीजे 11 मार्च को आएंगे. खबर है कि ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों के एग्जिट पोल के नतीजे बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से आने शुरू हो जाएंगे.

You May Also Like  पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी तो गंगाजल से सीएम आवास धुलवाऊंगा: अखिलेश यादव