उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में चेकिंग के दौरान एक महिला दारोगा और साथी कॉन्स्टेबल की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई. मामले में पुवायां विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार का बेटा अनुज और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया गया है. खबरों के मुताबिक पुवायां सीट से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम का बेटा और उसके दो साथी को चेकिंग के दौरान रोक लिया गया. जिस पर चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका फिर कुछ देर बाद उन्हें जाने दिया गया.
पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने बताया कि, ‘दारोगा सुषमा यादव और कॉन्स्टेबल अजय मलिक बुधवार रात टाउन हाल चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक वाहन को रोका. उसके चालक ने खुद को पूर्व विधायक चेतराम का बेटा बताया.’
खबरों के मुताबिक चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका, मगर उसे जाने दिया गया. उसके कुछ ही देर बाद एक लग्जरी गाड़ी में सवार कई लोग आये और दारोगा सुषमा और कॉन्स्टेबल मलिक की लाठी-डंडों से पीटाई शुरू कर दी. जिससे दोनों घायल हो गये.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर पूर्व विधायक के पुत्र अनुज और उसके दोस्त अभिषेक और मुकेश को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.