देहरादून. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार वर्ल्ड बैंक के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत वर्ल्ड बैंक ढाई करोड़ डॉलर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराएगी.

वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी हुए एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस समझौते के तहत उत्तराखंड में स्वासथ्य परियोजनाओं को व्यवस्थित बनाया जाएगा. इसके जरिए विशेषरूप से राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए विशेष योजना चलायी जाएगी.

परियोजना पर कुल 12.50 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे. इसमें 10 करोड़ डालर की राशि विश्व बैंक देगा और ढाई करोड़ डॉलर राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी.

समझौते पर भारत सरकार की ओर से आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव राज कुमार तथा विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (भारत) हिशमान अब्दो ने हस्ताक्षर किए. समझौते पर उत्तराखंड सरकार के अतिरक्त स्वास्थ्य सचिव डॉ. नीरज खरवाल ने भी हस्ताक्षर किए.

You May Also Like  ग्रीन जोन में चलेंगी बसें, मिलेगी शराब; जानिए आप किस जोन में रहते हैं