खेल मंत्री विजय गोयल ने भारतीय एथलेटिक्स संघ को सलाह दी है कि वह पी.यू. चित्रा के मामले में केरल उच्च न्यायालय के निर्देश का सम्मान करते हुए आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करे।

केरल उच्च न्यायालय ने कल केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह लंदन में अगले माह होने जा रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चित्रा की भागीदारी सुनिश्चित करें।

खेल मंत्रालय ने बयान में बताया कि गोयल ने इस बारे में भारतीय एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री आदिले सुमरीवाला से बात की।

गोयल ने उनसे कहा कि वे केरल उच्च न्यायालय के निर्देश को चुनौती ने दे क्योंकि चित्रा विश्व चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड एंट्री प्राप्त है।

पी यू चित्रा ने हाल ही में भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।  उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, जिसके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

You May Also Like  Unlock 4: गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन के बाहर और गतिविधियां खोलने के नए दिशानिर्देश जारी किए