नई दिल्ली. शिवसेना सासंद रविंद्र गायकवाड़ ने बुधवार को एयर इंडिया के कर्मचारी की मामूली सी बात पर सैंडल से पिटाई कर दी थी. इस घटना को लेकर गायकवाड़ ने खुद हेकड़ी दिखाते हुए कुबूल किया था कि उन्होंने एयर इंडिया कर्मचारी को 25 सैंडल मारा था. उन्होंने बताया कि, ‘सीट को लेकर जब वह कर्मचारियों से बात कर रहे थे, वे बदतमीजी से पेश आए. उनमें से एक ने पीएम मोदी में मेरी शिकायत करने की बात कही. इसके बाद ही मैंने उसे मारा.’
इस पर उन्हें थोड़ा भी मलाल नहीं है जिसका उन्हें थोड़ा भी मलाल नहीं है. मानो उन्होंने ऐसा करके कोई जग जीत लिया हो. इतना ही नही उन्होंने एयर इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि शाम को फिर उसी विमान से वापस आऊंगा, मुझे कोई रोक कर तो दिखाये.
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक गायकवाड़ ने कहा कि, ‘मैंने कुछ गलत नहीं किया है. उन लोगों ने गलत किया. उन्होंने मुझसे झगड़ा किया है, तब मैंने उनको मारा है. मुझे इसका कोई पछतावा नहीं और मैं कोई माफी नहीं मांगूंगा. अगर वह आगे भी ऐसा करेंगे, तो फिर मैं ऐसा करूंगा.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मैं एयर इंडिया की शाम की फ्लाइट से वापस जा रहा हूं. देखता हूं वह मुझे कैसे रोकेंगे? वह मुझे ब्लैक लिस्ट करके तो दिखाएं.’
दूसरी ओर एयर इंडिया गायकवाड़ को अपने विमान पर बैन करने की तैयारी में है. रिर्पोट्स के मुताबिक इस घटना के बाद एयर इंडिया एक ‘नो-फ्लायर लिस्ट’ भी बनाने की तैयारी कर रहा है. इस लिस्ट में ऐसे पैसेंजर को रखा जाएगा, जिनके उड़ान के दौरान दुर्व्यवहार का पुराना रिकॉर्ड रहा है.
गायकवाड़ के मामले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी उनसे घटना पर जवाब तलब किया. वहीं गायकवाड़ ने भी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मामले की शिकायत की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि, ‘जब उन्होंने सीट को लेकर एयर इंडिया के कर्मचारियों से बात की तो, वे उनके साथ बदतमीजी से पेश आए.’