नई दिल्ली. शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर आरोप लगा है कि उन्होंने एयर इंडिया के एक कर्मचारी की चप्पल से पिटाई की. खबर है कि सीट को लेकर हुए मामूली विवाद में एअर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पलों से पीट दिया. वहीं सांसद रविंद्र ने एयरलाइंस कर्मचारी को पीटने के आरोप को स्वीकार किया है. सांसद का कहना है कि, ‘कर्मचारी ने मुझसे बदतमीजी की थी. तब मैने उसे मारा था.’ गायकवाड़ महाराष्ट्र की उस्मानाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक टीम का गठन किया है. जांच टीम पूरे मामले की जांच करेगी. वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना की आलोचना होनी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस समर्थक शहजाद पूनावाला ने इसे शिवसैनिकों की हिंसा का एक और उदाहरण बताते हुए आदित्य ठाकरे से सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं अंजलि दमानिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की गिरफ्तारी की मांग की है.

गायकवाड़ ने कहा कि, ‘हमने कर्मचारी के साथ मारपीट की, क्योंकि वह मुझसे बदतमीजी कर रहा था. क्या आप मुझसे यह उम्मीद कर सकते हैं कि मैं उनसे गाली सुनुं?’ वो मुझे गाली दे रहा था तो मैने उसकी चप्पल से पिटाई की है.

You May Also Like  ..लेकिन महफिल तो मुलायम लूट ले गये