बिग बॉस के घर घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। कंटेस्टेंट सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। बिग बॉस के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि शहनाज गिल और शेफाली में जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद शहनाज फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं शेफाली ने कहा कि मुझे नहीं रहना है ऐसे घर में।
 
आज हम देखेंगे पारस और अमम रियाज में जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक-दूसरे लड़ने के लिए दौड़ते हैं। बाकी घर वाले उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं।
इसके बाद का दृश्य बेहद डराने वाला है। बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट बिग बॉस के खिलाफ बगावत पर उतर जाते हैं। पारस बिग बॉस से कहता है कि भांड़ में जाए ऐसा कॉन्ट्रैक्ट, मुझे इस माहौल में नहीं रहना बिग बॉस के घर में। वह बिग बॉस को चेतावनी के अंदाज में कहता है कि अगर दोबारा असीम मेरे पास आया तो इसके जिम्मेदार आप होंगे। बहुत बुरा होगा।
वहीं हम देखते हैं कि देवोलीना रो रही हैं। वह घर छोड़ने की बात कर रही हैं। शेफाली अब किसी भी कीमत पर बिग बॉस के घर में नहीं रहना चाहती हैं। शहनाज भी रो रही हैं। वह बिग बॉस का घर छोड़ना चाहती हैं।

आगे क्या होगा? क्या वीकेंड का वार से पहले ही किसी को घर से निकाल दिया जाएगा? यह जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

You May Also Like  सुपरस्टार Mohan Lal मना रहे हैं 60वां जन्मदिन; जानिए सब कुछ उनके बारे में एक क्लिक पर