जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा स्थानातंरित कर दिया गया है।
गिरीश चन्द्र मुर्मु को जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
जबकि राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।
पी एस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल होंगे।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया।