दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन के हाथ पर ‘मेरा बाप चोर है’ लिखा गया होता है। जिसे लोग फिल्म के लिहाज से काफी सराहते हैं। लेकिन ऐसा ही वाकया असल ज़िन्दगी में पेश आया है। इस तरह की हरकत की है राजस्थान सरकार ने बीपीएल परिवारों के साथ उनके घरों के बाहर ‘ मैं गरीब हूँ ‘ लिखवा कर।

rajasthan-1जहां एक ओर राज्य सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाने का दम भरती है वहीं दूसरी ओर इस तरह गरीबी का मज़ाक बनाती है। इस तरह की तस्वीरें लगभग पुरे राज्य से मिल रही हैं जहां गरीब परिवारों के घरों के बाहर मैं गरीब परिवार से हूं और एनएफएसए यानि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन लेता हूं। और दूसरी तस्वीरों में मैं गरीब हूँ लिखवाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने राजस्थान सरकार को निशाने पर ले लिया है। जबकि सरकार की ओर से सफाई दी गई है कि कांग्रेस की सरकार में ऐसे लोगों को बीपीएल कार्ड धारक बना दिया गया है जो इसके पात्र नहीं थे। अब इन लोगों को स्कीम से बाहर रखने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर रोष प्रकट किया है। और कहा है कि खाद्य सुरक्षा लोगों का अधिकार है , प्रशाशन ने इन लोगों को भिखारी में बदल दिया है जो की बहुत असंवेदनशील बात है , और इनको हटाने की मांग की।

 

You May Also Like  रामनाथ कोविन्द: राष्ट्रपति के नाम पर शह और मात