आज रात आंशिक चन्‍द्रग्रहण होगा और इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। चन्‍द्रग्रहण भारतीय समयानुसार रात में लगभग 10 बजकर 52 मिनट पर शुरू होकर मध्‍य रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

एम.पी. बिड़ला तारामंडल कोलकाता में अनुसंधान और शिक्षण प्रभाग के निदेशक देबी प्रसाद दुआरी ने बताया कि इस साल यह पहला चन्‍द्रग्रहण होगा, जो अच्‍छी तरह दिखाई देगा। इसे एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया के सभी भागों और यूरोप तथा अफ्रीका के अधिकांश भागों में देखा जा सकेगा।

अगला चन्‍द्रग्रहण 31 जनवरी, 2018 को होगा और यह पूर्ण चन्‍द्रग्रहण होगा। दुआरी ने बताया कि इसे भी भारतीय उपमहाद्वीप के सभी भागों में देखा जा सकेगा।

You May Also Like  43 बरस बाद आज भी बरकरार है गौरा के चिपको आंदोलन की चमक