म्‍यांमा में 116 लोगों को ले जा रहा एक सैन्‍य विमान आज लापता हो गया। यह विमान दक्षिणी शहर मयेक और यंगून के बीच उड़ान पर था।

सेना प्रमुख के कार्यालय और हवाई अडडे के सूत्रों के अनुसार दावई शहर से 20 मील पश्चिम में इस विमान का सम्‍पर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया। सेना प्रमुख के कार्यालय ने कहा है कि तलाश और बचाव अभियान चल रहा है।

विमान में 105 यात्री और चालक दल के 11 सदस्‍य सवार थे।

You May Also Like  Union Budget: 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं