लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कुर्सी संभालने के बाद से ही प्रशासन सक्रिय हो गया है. प्रदेश की नई सरकार ने कई आदेश जारी कि हैं जिसमें अवैध बूचड़खानों को बंद करने, सचिवालय व सरकारी इमारतों में पान-मसाले और प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे आदेश शामिल हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक तीन सौ से ज्यादा बूचड़खानों को सील किया जा चुका है.

प्रशासन की ओर से अवैध बूचड़खानों को सील करने का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा. लखनऊ से लेकर हाथरस और मऊ से लेकर गोरखपुर तक हर जगह पुलिस सड़क पर मीट और मछली बेचने वालों को भी हटा रही है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी लगभग 20 बूचड़खाने बंद कराए गए हैं. बूचड़खानों में काम कर करने वाले लोगों की मांग है कि सरकार उन्हें दूसरी जगह रोजगार दे या फिर बूचड़खाने चलाने का लाइसेंस दे. वे अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.

You May Also Like  यूपी में सत्ता परिवर्तन का असर, 'यादव' से 'सिंह' हो गए कई दरोगा