नई दिल्ली. दिल्ली एमसीडी चुनाव होने वाले है. सभी पार्टीयों ने अपने-अपने ढोल बजाने शुरू कर दिए है. भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गृहकर माफी वाले बयान को स्वत: संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की थी अगर आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम की सत्ता में आती है तो वह सभी रिहायशी संपत्तियों को गृहकर के दायरे से बाहर कर देगी और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी नियमित कर देगी.

रिपोर्ट के मुताबिक संवाददाता सम्मेलन में मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार एवं पार्टी झूठों का समूह है, जो लोगों को अपने झूठों से गुमराह करने की कला में निपुणता हासिल कर ली है. वहीं उन्होंने  दिल्ली सरकार के तीनों नगर निगमों के आयुक्तों को भेजे दो पत्रों की प्रति जारी की जिसमें केजरीवाल सरकार ने म्युनिसिपल वैल्युएशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर बढ़ा हुआ गृहकर वसूले करने और दिल्ली की सभी संपत्तियों से पूरा कर वसूलने का निर्देश दिया था.

खबर है कि केजरीवाल सरकार ने अपने पत्रों में गृहकर वृद्धि के साथ ही नगर निगमों को अस्थायी सफाई एवं अन्य कर्मियों को हटाने की चेतावनी भी दी है. इसपर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘दिल्ली की जनता को अब केजरीवाल के शब्दों पर विश्वास नहीं, क्योंकि उन्होंने 2015 के चुनाव से पहले उनके वादों का हश्र देख लिया है. बस मार्शल, सस्ते बस टिकट, महिला सुरक्षा आदि वादे भुला दिए गए हैं.’

You May Also Like  25 लाख लूट के मामले में आप नेता नजीब गिरफ्तार, पार्टी ने आरोपी को पदाधिकारी मानने से किया इन्कार

वहीं दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठ से गुमराह होने का नतीजा आज भुगत रही है. उन्होंने दिल्ली की जनता से पानी मुफ्त करने का वादा किया था, लोगों को उसका लाभ तो नहीं मिला पर पानी के बिलों में एक नया सर्विस चार्ज जुड़ गया.