4 मई से अगले दो हफ्ते तक बढ़ाया गया लॉकडाउन . देश में लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. इस घोषणा के बाद अब 17 मई तक रहेगा लॉकडाउन. इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में थोड़ी राहत दी जाएगी लेकिन रेड जोन में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी. आगे चलकर सरकार की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से इस लॉकडाउन में जनता को धीरे-धीरे राहत दी जाएगी.
Lockdown extended for further period of two weeks from 4th May 2020
इससे पहले गृह मंत्रालय की तरफ से लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी. इसके बाद अब रेलवे ने कहा है कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.
कोरोनावायरस का कहर देश-दुनिया में जारी है. भारत में लॉकडाउन की अवधि खत्म होने को है मगर हर रोज नये मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 35 हजार पार कर चुका है. शुक्रवार सुबह तक देश में संक्रमण का कुल आकंड़ा 35043 है. इसमें से 1147 लोगों की मौत हो चुकी है.
हम तो बंद भी हुए, तंग भी, तुमने क्या किया ?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में अब तक 8888 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, रिकवरी रेट 25.37% हुआ है. कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ने की बात कही गयी है. प्रेस विज्ञप्ति को पढ़ें :
