Sadprayas

देश में 24 घंटे में कोरोना से 50 मौते

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 640 पर पहुंच गई है.

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस जानलेवा वायरस से अब तक 640 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,984 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है. इस बीमारी से अब तक मरीज 3,870 ठीक को चुके हैं.

बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा.

कोरोनावायरस के संक्रमण में दुनियाभर में 25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें 80 प्रतिशत मामले यूरोप और अमेरिका में पाए गए हैं. एएफपी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना के 2,503,429 मामले अब तक पाए गए हैं. जिनमें 172,551 लोगों की मौत हो चुकी है.

सबसे अधिक यूरोप महाद्वीप में संक्रमण हुई है अब तक 1,230,522 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 108,797 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है अब तक अमेरिका में 788,920 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 42,458 लोगों की मौत हो चुकी है.

Exit mobile version