Sadprayas

पाकिस्तान से शर्मनाक हार के बाद खुली टीम इंडिया की कलह: कोच ने छोड़ा कप्तान की वजह से पद

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से हुई शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की आंतरिक कलह खुल कर सामने आ गयी है। टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे ये मामला साफ़ है कि अनिल कुंबले अब टीम के कोच नहीं रहेंगे। कुंबले भारत की टीम के साथ वेस्ट इंडीज भी नहीं गए थे। वैसे आज अनिल कुंबले के कॉन्ट्रेक्ट का आखिरी दिन था और वह आगे कोच नहीं बने रहना चाहते थे।

कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने भी कहा था कि अभी टीम इंडिया के नए कोच की तलाश में और समय लगेगा और इसलिए फिलहाल कुंबले टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे। वीरेंद्र सहवाग, टॉम मू़डी, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश, रिचर्ड पेबस नया कोच बनने के लिए पहले ही आवेदन ने चुके हैं।

इसी बीच कुंबले ने अपनी सफाई में देर रात ट्वीट करके अपने इस्तीफे का कारण स्पष्ट किया. कुंबले ने लिखा कि क्रिकेट सलाहकार समिति ने मुझसे हेड कोच के तौर पर अपना कार्यकाल आगे बढ़ाने के लिए कहा था। लेकिन इसके साथ ही मुझे बताया गया कि कप्तान को मेरी कार्यशैली को लेकर परेशानी है। यह जानकर मैं हैरान रह गया क्योंकि कप्तान और कोच की सीमाएं मुझे अच्छी तरह से पता हैं। हालांकि बीसीसीआई ने मेरे और कप्तान के बीच सुलह कराने की कोशिशि की। लेकिन यह स्पष्ट था कि यह साझेदारी आगे नहीं चलने वाली थी। ऐसे में मैंने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।

 

 

इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 23 जून से शुरू हो रहा है, जहां भारत को पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। टीम की कप्तानी विराट कोहली के ही हाथों में है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी टीम का मार्गदर्शन करेंगे। भारत पहला वनडे 23 जून, जबकि आखिरी 6 जुलाई को खेलेगा वहीं उसका इकलौता टी20 मैच 9 जुलाई को होगा।

Exit mobile version