भारतीय-अमेरिकी म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में इतिहास रच दिया! उन्होंने अपने एल्बम ‘Triveni’ के लिए Best New Age, Ambient, or Chant Album कैटेगरी में प्रतिष्ठित Grammy Award जीता.
पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया ‘प्रेरणा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रिका टंडन को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा:
“त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को हार्दिक बधाई! उनकी यह उपलब्धि भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए गर्व की बात है. वह लोगों के लिए प्रेरणा हैं. मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात याद है.”
इंद्रा नूई की बहन हैं चंद्रिका टंडन
आपको बता दें कि चंद्रिका टंडन, पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई की बहन हैं. इस साल 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन Crypto.com Arena, Los Angeles में हुआ, जहां चंद्रिका ने अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया.
रिकी केज और अनुष्का शंकर को पछाड़ा
इस कैटेगरी में चंद्रिका टंडन के साथ दिग्गज कलाकारों का मुकाबला था:
✅ Ricky Kej – ‘Break of Dawn’
✅ Ryuichi Sakamoto – ‘Opus’
✅ Anoushka Shankar – ‘Chapter II: How Dark It Is Before Dawn’
✅ Radhika Vekaria – ‘Warriors of Light’
लेकिन भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति अपनी समर्पित साधना से चंद्रिका टंडन ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया!
संगीत से भारतीय संस्कृति को ग्लोबल मंच पर पहुंचाने का जुनून
चंद्रिका टंडन न केवल एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं, बल्कि भारतीय संगीत और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए समर्पित हैं. उनकी यह जीत भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
#IndianPride #MusicLovers #GrammyAwards #ChandrikaTandonGrammy #ProudMoment #ChandrikaTandon | #Triveni | #IndianMusic | #GrammyWinner | #PMModi | #MusicForTheSoul