बिहार स्‍कूल परीक्षा बोर्ड ने इस वर्ष के बारहवीं कक्षा के आर्टस वर्ग के टॉपर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही उसके परीक्षा परिणाम स्‍थगित कर दिये गए हैं।

बोर्ड के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि उम्र छिपाने के लिये उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। उन्‍होने कहा कि कुमार की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम भी स्‍थगित कर दिये गये हैं।

अध्‍यक्ष ने कहा कि गणेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उसकी उम्‍मीदवारी और परिणाम रद्द कर दिये जायेंगे। गणेश कुमार का नाम टॉपर की सूची से हटा दिया गया है।

You May Also Like  हिमाचल प्रदेश में Inter-Caste Marriage Incentive Scheme के तहत अनुदान अब ₹2 लाख