चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जायेगा। बर्मिंघम में होने वाले भारत-पाकिस्तान के इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं, तनाव भी बरकरार है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों के बीच इस आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें से दो में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और एक इंडिया ने जीता है। पाकिस्तान ने 2004 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। जबकि 2013 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम डकवर्थ लुइस सिस्टम से 8 विकेट से जीती थी।
जहां दर्शकों में मैच को लेकर बेहद उत्साह है वहीं भारतीय टीम में कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच विवाद की खबरें आ रही हैं।
भारत और पाकिस्तान का ये बेहद रोमांचक मुक़ाबले एजबेस्टन के ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से खेला जायेगा। सदप्रयास लाइव ट्वीट्स के साथ मैच की पल-पल की जानकारी देता रहेगा।
टीमें :-
भारत :-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, केदार जाधव, एम एस धोनी, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन।
पाकिस्तान :-
सरफराज खान (कप्तान), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखार जमान, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, शोएब मलिक, वहाब रियाज