जयपुर। अपने विवादास्पद बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अब लव-जिहाद और गोतस्करी को लेकर विवादित बयान दिया है ।
उन्होंने कहा कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से होता है। लव-जिहाद और धर्म परिवर्तन बंद होना चाहिए।लव-जेहाद और गोतस्करी पर कठोर कानून बनाए जाने की मांग भी की। साथ ही चेतावनी दी है कि हमारी लड़कियों को वापस लाओ, नहीं तो 10 लड़कियों के बदले तुम्हारी 20 लड़कियां सुरक्षित नहीं रहेंगी।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने बरगला कर जिन हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया है, उनकी अपने धर्म में वापसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन रोकने को लेकर लव-जिहाद चलाया जाएगा । मेवात के पुलिस अधिकारियों की गोतस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आहूजा ने कहा कि वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. भैरो सिंह शेखावत सरकार ने गोतस्करी रोकने के लिए कानून बनाया था, लेकिन पुलिस इस पर अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की बिना मिलीभगत के गोतस्करी और लव जिहाद जैसे मामले हो ही नहीं सकते हैं।