नई दिल्ली. पांच राज्यों हो रहे विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में हैं लेकिन भाजपा के लिए मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही हैं. एक के बाद एक मामले में बीजेपी के नेता व मंत्री फंसते नजर आ रहे हैं.  देश की सेवा करने वाले मंत्री कैसे नियमों का उल्लंघन करते है इसका उदाहरण पांच मार्च को देखने को मिला जब विजय सांपला की लेतलतीफी के कारण उनके पीए ने 8 मिनट तक ट्रेन रोके रहने की चेतावनी दे दी.

यह घटना जब विजय सांपला को अमृतसर से जयपुर के बीच चलने वाली अजमेर एक्सप्रेस पर जालंधर से रवाना होना था. ट्रेन अपने निर्धारित समय 7.10 मिनट पर जालंधर सिटी स्टेशन पहुंच गई, लेकिन सांपला तब तक वहां पहुंचे नहीं थे. हालांकि सांपला के पीए स्टेशन पहुंच चुके थे और उन्होंने स्टेशन कर्मियों को ट्रेन रोके रखने के लिए कहा.

सांपला की लेटलतीफी के कारण ट्रेन को आठ मिनट तक रोके रखा गया. आखिर में सांपला स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पर सवार हुए. जिसके बाद ही ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया.

इस संबंध में शिकायत मिलने पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दिए थे. उसी जांच के बाद यह खुलासा हुआ है.

You May Also Like  पहलगाम आतंकी हमला: 26 की मौत, भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब