नई दिल्ली.  विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली में नगर निगम चुनाव भी जैसे जैसे करीब आ रहे हैं. बीजेपी चुनाव जीतने के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत को झोकने में शुरू कर दी है. वहीं बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है. जिसमे 5 नेताओं को शामिल किया गया है. इससे बड़ी बात ये है कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव को संभालने के लिए कमान केंद्रीय मंत्रियों के हांथ में थमाई.

खबरों के मुताबिक केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का प्रभार दिया गया है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान को उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पूर्वी दिल्ली नगर निगम का प्रभार सौंपा गया है. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुधे को इस पूरी समिति का ज़िम्मा सौपा गया है.

खबर यह भी है कि इस समिति की एक बैठक रविवार रात को हो चुकी है. वहीं आज दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसे दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत भी माना जा रहा है. बीजेपी दिल्ली की तीनों नगर निगम में 10 साल से सत्ता में है. वही पार्टी इस बार अपने सभी मौजूदा पार्षदों के टिकट काटने का भी ऐलान कर चुकी है. अब एमसीडी चुनाव में बीजेपी क्या नया करने वाली है? यह आने वाला समय ही बता पायेगा.

You May Also Like  HP विधानसभा: डॉक्टरों के खाली पदों पर विपक्ष ने किया हमला