नई दिल्ली. देश में जहाँ आज अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं के प्रति साभार व्यक्त किया है. वहीं अहमदाबाद में एक महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जमकर हंगामा किया. महिला ने पीएम के खिलाफ नारेबाजी की.

महिला का आरोप है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर वो पीएमओ के कई बार चक्कर लगा चुकी है, लकिन उसकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं और न ही उसकी समस्या का समाधान किया जा रहा है. हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

गौरतलब है कि आज आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी महिला सरपचों को संबोधित करने वाले थे. पीएम के बोलने के पहले ही उनके सामने गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली महिला जिसका नाम शालिनी बताया जा रहा है, उसने जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया. पीएम के बोलने के पहले ही वह जोर-जोर से मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगी.

You May Also Like  PM arrives in New Delhi after completing four nation visit