Corona Virus: दुनिया का 7वां सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश बना भारत

कोरोना वायरस (Corona Virus) से दुनिया के सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत अब सांतवें स्थान पर पहुंच गया है.

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार भारत में कोरोना (Corona Virus) संक्रमण के मामले दो लाख के आंकड़े के नज़दीक हैं. यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में कुल 190,609 कोरोना (Corona Virus) संक्रमित हैं जबकि 5,408 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के जारी आंकड़ों के अनुसार भी कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का सातवां सबसे प्रभावित देश बन गया है. संगठन के अनुसार भारत में संक्रमण के कुल 182,143 मामले हैं जबकि 5,164 लोगों की इस कारण मौत हुई है.

दुनिया में अमरीका और ब्राज़ील कोराना से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश हैं. जहां अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार और संक्रमितों का आंकडा 17 लाख के पार है, वहीं ब्राज़ील में पांच लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि तीस हज़ार से अधिक लोगों की इस कारण मौत हुई है.


कौन कहता है, आदमी और आदमी बराबर होता है

पीपीई से सुसज्जित स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ‘सेनीटाइज़िंग’ के नाम पर जानवरों की तरह झुंडों में बैठा कर मजदूरों (Labour) मतलब जीवित इन्सानों पर स्प्रे पम्पों के द्वारा रसायनिक छिड़काव। कोरोना (Corona) के उपचार के नाम पर गरीबों, मजदूरों और आम आदमी को लॉकडाउन (Lockdown) कर भूखे प्यासे मरने के लिए छोड़ देना। भूखे प्यासे मरने के बजाय अपने गांव जाने की मांग करने वालों को पुलिस से पिटवाना। लाख वादों व दावों के बावजूद कुछ ही भाग्यवानो को मिल पा रही हैं, ट्रेन व बस की सेवाएं। शेष करोड़ों को पैदल जाना पड़ रहा है। उनमें भी कुछ तो सड़क हादसों में, कुछ ट्रेन से कट कर मारे जा रहे हैं। उनमें पता नहीं कितने सौभाग्यशाली होंगे जो अपने घर पहुंच पाएंगे? क्या यही है समानता और बराबरी। कहने को तो है हम सब बराबर हैं। लेकिन धरातल पर वास्तविक रूप में ऐसा नहीं है। ‘सब बराबर है’ लेकिन कुछ अधिक बराबर हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए एक सवाल ‘कौन कहता है, आदमी और आदमी बराबर होता है’, अनायास ही दिमाग में उठने लगता है।

You May Also Like  पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर पुलिसवाले ने तानी राइफल, सस्पेंड