जहां एक और पूरी दुनिया में लोगों की एक ही उम्मीद दिलों में पनप रही है की कोरोना का वायरस उनके आस पास भी न फटके ऐसे में खबर आ रही है कि कोरोना ने राष्ट्रपति भवन में दस्तक दे दी है।

राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सफाईकर्मी की बहु अपने परिवारवालों के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है। सामनें आई रिपोर्ट के बाद कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि सफाईकर्मी की बहु को कोरोना संक्रमण उसकी मां की वजह से हुआ था। ख़बरे हैं कि बीते दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां निधन कोरोना की वजह से हुआ था और उऩके अंतिम संस्कार में पूरा परिवार हुंचा था। अंतिम संस्कार से लौटे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था, जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई थी,लेकिन बहू का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है

सामने आए मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोई भी रिस्क नहीं लोना चाहता है और इस वजह से परिवार के संपर्क में आए लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

You May Also Like  दूसरे के घर को लगाई आग की लपटें अपने घर तक भी पहुंचती हैं