सामाजिक मुद्दे पर बनी शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शुरुआत तो काफी धीमी रही लेकिन इस फिल्म ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन ठीक-ठाक रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर पकड़ ली है. पहले वीकेंड तक इस फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक देखा गया. हालांकि, अभी आगे और भी कई दिन हैं, जिसमें ये फिल्म अच्छा कर सकती है.

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ बॉक्स ऑफिस पर अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 6.76 करोड़ रुपए था

शनिवार को फिल्म के लिए खासी भीड़ दिखी, जिसके बाद इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरे दिन फिल्म ने 7.96 करोड़ का कारोबार किया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 8.54 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इस तरह से वीकेंड के दौरान फिल्म ने भारतीय बाजार में अब तक 23.26 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

आपको बता दें कि, फिल्म का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. इस फिल्म को बड़ा पैमाने पर रिलीज किया गया है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये अपनी लागत निकाल पाने में सक्षम होगी? हां, अगर इसी तरीके से इसकी कमाई में दिन-ब-दिन इजाफा होता रहे तो ये मुमकिन है.

साभार :news 18

You May Also Like  अभिनेता दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती, चल रहा है इलाज