दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की को बेरहमी से पीटने के वायरल वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी लड़के रोहित तोमर के पिता को सस्पेंड कर दिया है. आरोपी युवक का पिता दिल्ली पुलिस में एएसाई था.

आरोपी रोहित तोमर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 24 साल के अली हसन और 30 साल के राजेश के तौर पर कि गई है. पुलिस के मुताबिक हसन हस्तसाल रोड पर एक कॉल सेंटर चलाता है. इसी कॉल सेंटर में ये वीडियो बनाया गया था. जबकि दूसरी आरोपी राजेश इस कॉल सेंटर में चपरासी का काम करता था.

आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले में पुलिस को फौरन कार्रवाई करने को कहा था. उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की थी. उन्होंने कमिश्नर ने इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. इसके बाद मुख्य आरोपी रोहित तोमर को गिरफ्तार किया गया था.

साभार;news 18

You May Also Like  Karnataka is Naxal Free: 18 साल से फरार नक्सली ने किया सरेंडर