मशहूर गायक और संगीतकार अनूप जलोटा बिग बॉस 12 में अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारु के साथ एंट्री कर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. रविवार रात बिग बॉस के शो में उन्होंने जसलीन के साथ अपनी रिलेशनशिप रिवील कर सबको हैरान कर दिया है.

बता दें कि जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी है और कुछ सालों से उनसे संगीत सीख रही है. प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अनूप जलोटा ने कई अच्छे भजन और गाने गाकर अपने फैन्स का दिल जीता है. इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. आइए आपको उनकी निजी जिंदगी के कुछ किस्से सुनाएं-

अनूप जलोटा की कुल तीन शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली शादी सोनाली सेठ से हुई जो उनकी स्टूडेंट थी. अनूप ने ये शादी अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर की थी.

उनकी दूसरी शादी बीना भाटिया से हुई जो एक अरेंज मैरिज थी. ये जोड़ी भी ज्यादा नहीं चली और कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया.

अनूप की तीसरी शादी हुई हुई मेधा गुजराल से, मेधा पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की भांजी और डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली पत्नी थी. मेधा जलोटा की 2014 में मृत्यु हो गई जिसके बाद अनूप काफी अकेले पड़ गए. उनका कहना था कि मेधा के जाने के बाद मेरी संगीत की प्रेरणा खत्म हो चुकी है.

2014 के बाद अनूप का नाम अब जसलीन के साथ जुड़ा है. इस रिश्ते की सच्चाई को लेकर कई लोगों को शक है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये बिग बॉस के दौरान ही साफ हो जाएगा.

You May Also Like  IAS-IPS दम्पति ने शहीद की बेटी को लिया गोद, लोगों ने की सराहना

अनूप जलोटा जसलीन के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे और देखना ये होगा कि ये जोड़ी बाकी घरवालों पर कितनी भारी पड़ती है. फैन्स बेसब्री से इस जोड़ी का प्रदर्शन देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं.

साभार; news18