नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. अटल बिहारी वाजपेयी के विचार देश भर के लोगों को प्रेरणा देते हैं. उनके विचार आपके जीवन को बदल सकते हैं. हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक विचारों के बारे में बता रहे हैं.
अटल बिहारी वाजपेयी के विचार (Atal Bihari Vajpayee Quotes)
1. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता.
2. जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है, जिसे समानता के साथ देखा जाना चाहिए.
3. अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है, तो भारत बिल्कुल भारत नहीं है.
4. होने, ना होने का क्रम, इसी तरह चलता रहेगा. हम हैं, हम रहेंगे, ये भ्रम भी सदा पलता रहेगा.
5. मैं हमेशा से ही वादे लेकर नहीं आया, इरादे लेकर आया हूं.
6. लोकतंत्र एक ऐसी जगह है जहां दो मूर्ख मिलकर एक ताकतवक इंसान को हरा देते हैं.
7. मेरे पास ना दादा की दौलत है और ना बाप की. मेरे पास मेरी मां का आशीर्वाद है.
8. आप मित्र बदल सकते हैं पर पड़ोसी नहीं.
9. क्यों मैं क्षण-क्षण में जियुं? कण-कण में बिखरे सौंदर्य को पियूं?
10. गरीबी बहुआयामी है यह हमारी कमाई के अलावा, स्वास्थ्य राजनीतिक भागीदारी, और हमारी संस्कृति और सामाजिक
संगठन की उन्नति पर भी असर डालती है.
साभार: एनडीटीवी खबर