बिहार में आज नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिपरिषद का विस्‍तार किया गया। राज्‍यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने पटना में राजभवन में 26 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्‍त मंत्रियों में से 14 जनता दल यूनाईटेड और 12 एनडीए से हैं।

भाजपा के मंगल पाण्‍डे शपथ नहीं ले सके क्‍योंकि वे शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं थे। लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

एनडीए के एक अन्‍य घटक राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी का कोई सदस्‍य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। हिन्‍दुस्‍तानी आवामी मोर्चा के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी पहले ही कह चुके थे कि वे कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे।

जानिए किसको मिला कौन सा विभाग:-

1- नीतीश कुमार : गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी, कैबिनेट सचिवालय, निर्वाचन, सूचना जनसंपर्क, विधि।
2- बिजेन्द्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, मद्य निषेध व उत्पाद,
3- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह : जल संसाधन, योजना एवं विकास
4- श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य
5- जय कुमार सिंह : उद्योग, विज्ञान प्रावैधिकी
6- कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा : शिक्षा
7- महेश्वर हजारी : भवन निर्माण
8- शैलेश कुमार : ग्रामीण कार्य
9- मंजू वर्मा : समाज कल्याण
10- संतोष कुमार निराला : परिवहन
11- खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद : अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग
12- मदन सहनी : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
13- कपिलदेव कामत : पंचायती राज
14- दिनेश चन्द्र यादव : लघु सिंचाई, आपादा प्रबंधन
15- रमेश ऋषिदेव : अनुसूचित-जनजाति कल्याण

भाजपा कोटे के मंत्री :

1- सुशील कुमार मोदी : उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, आईटी, वन एवं पर्यावरण
2- प्रेम कुमार : कृषि
3- नंदकिशोर यादव : पथ-निर्माण
4- रामनारायण मंडल : राजस्व ए‌वं भूमि सुधार
5- प्रमोद कुमार : पर्यटन
6- मंगल पांडेय : स्वास्थ्य
7- विनोद नारायण झा : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
8- सुरेश कुमार शर्मा : नगर विकास एवं आ‌वास
9- विजय कुमार सिन्हा : श्रम संसाधन
10- राणा रणधीर सिंह : सहकारिता
11- विनोद कुमार सिंह : खान एवं भूतत्व
12- कृष्ण कुमार ऋषि : कला-संस्कृति ए‌वं युवा
13- ब्रजकिशोर बिंद : पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण

You May Also Like  राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष कॉमन कैंडिडेट के प्रयास में जुटा

लोजपा कोटे के मंत्री

1- पशुपति कुमार पारस : पशु एवं मत्स्य संसाधन