अमेरिका में व्हाइट हाउस से महज़ कुछ मील की दूरी पर वर्जीनिया में रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और सदन के सचेतक स्टीव स्कैलिसे पर बंदूकधारी हमलावर ने बुधवार को अटैक कर दिया। हमले में स्टीव घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर द्वारा की गई फायरिंग में रिपब्लिकन नेता समेत कम से कम 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि स्टील स्कैलिसे पर हमला करने वाले शूटर की मौत हो गई है।  फॉक्स न्यूज के मुताबिक बुधवार सुबह वर्जिनिया में बेसबॉल प्रेटिक्स के दौरान एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर की बंदूक से निकली गोली स्टीव के कमर में लगी है। वहीं एक गोली उनके सहयोगी के सीने में लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के स्टीव के साथ उनके तीन करीबी सहयोगी भी इस हमले में जख्मी हुए हैं।

बेसबॉल गेम के दौरान मौजूद अलबामा के सांसद और रिपब्लिकन लॉ मेकर मो ब्रूकस ने बताया कि हमलावर की ओर से 20 से ज्यादा फायर किए गए। ब्रूकस ने बताया कि स्कैलीस जिंदा हैं। ब्रूकस के अनुसार शूटर इस बात से अंजान नहीं था कि वह किस पर गोली चला रहा है। गनमैन निश्चित रूप से जानता था कि वह कौन था, जिस पर उसने गोली चलाई। पुलिस ने मीडिया से बातचीत में हमले को जानबूझकर किया गया हमला बताया है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को मालूम था कि रिपब्लिकन पार्टी के लोग यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता स्कैलिसे पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में शूटिंग की घटना की निंदा करते हुए लिखा- “लुसियाना प्रांत के रिपब्लिकन स्टीव स्कैलिसे हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। हमारी चिंता और प्रार्थना उनके साथ है।”

You May Also Like  ट्रम्प ने एक ट्वीट में कहा कि वह पेरिस समझौते पर एक सप्ताह में निर्णय लेंगे

बता दें कि जिस समय यह हमला हुआ रिपब्लिकन पार्टी के सांसद चैरिटी मैच के लिए वर्जीनिया के एलेक्सजेंड्रिया में बेसबॉल की प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कहीं और मैच की प्रैक्टिस कर रहे थे।