गौरतलब है कि खेल मंत्री का यह बयान बीसीसीआई के एक पदाधिकारी की ओर से हाल में बयान में बाद सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा था कि अगर सरकार की सहमति होती है, तो पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव है। एक समाचार चैनल को दिए बयान में चौधरी ने यह बात कही थी। चौधरी ने कहा था, “हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सब कुछ सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है” उन्होंने कहा था कि सरकार की अनुमति के बगैर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।”
ज्ञात हो कि पिछली बार पाकिस्तान और भारत के बीच दिसम्बर, 2012 में द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन हुआ था। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आई थी और दोनों टीमों के बीच तीन वनडे सीरीज और दो टी-20 सीरीज खेली गईं थी। (एजेंसी से इनपुट)