सोशल मीडिया पर छाए एक वीडियो में खुद को संन्यासी कहने वाले स्वामी ओम को भीड़ द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही खबर है कि स्वामी की कार में भी तोड़फोड़ की गयी है।
दिल्ली के थाना रणहौला इलाके के विकास नगर स्थित सत्यम वाटिका में नाथूराम गोडसे जयंती का कार्यक्रम रखा गया था। हमेशा विवादों में छाए रहने वाले स्वामी ओम बाबा को बुलाया गया था। स्वागत के लिए जैसे ही बाबा को मंच पर बुलाया गया तो भीड़ में कुछ लोग भड़क गए।

बिगबॉस सीजन-10 से सुर्ख़ियों में आये स्वामी के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान आवाज उठने लगी और देखते ही देखते मंच संचालक सहित पूरी भीड़ स्वामी पर टूट पड़ी और लात घूसों की बरसात कर दी। पिटाई के दौरान स्वामी का विग भी सिर से उतर आया जिसे वो वीडियो में सँभालते नज़र आते हैं। इतना ही नही स्वामी ओम अपनी कार में सवार होकर जब वहां से जाने लगे तो लोगों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस हमले में कार ड्राइवर के घायल होने की भी खबर है।

ज्ञात हो कि स्वामी ओम तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान एक महिला पर हाथ उठा दिया था। हाल ही में स्वामी के एक निर्वस्त्र महिला के साथ योगा करते हुए और महिलाओं के अंतवस्त्र की नुमाइश करते हुए भी वीडियो जारी हो चुका है।

इससे पहले भी इसी वर्ष 14 जनवरी को भी एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्‍वामी ओम की पिटाई कर दी थी। तब नोएडा में एक चैनल के कार्यकम के दौरान स्‍वामी ओम की टिप्‍पणी से दर्शक इतना भड़क गए कि उन्‍होंने हाथापाई शुरू कर दी।

You May Also Like  Man Behind PIL; Former CJI PN Bhagwati passes away

सद्प्रयास धर्म के अनुयायियों से आग्रह करता है कि वे संस्कृति के नाम पर महिलाओं के वस्त्रों पर टीका-टिप्पणी करने से बेहतर ऐसे स्वामियों का कानूनी प्रक्रिया से भांडा फोड़े।