पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी गीत गाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।इसके अलावा पाकिस्तानी मीडिया में भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है. 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, “आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।

हालांकि गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया है। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।

फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमा घरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं। फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है।

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या पाकिस्नी भारतीय फिल्में देखने नहीं जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं?’

You May Also Like  Grass heaven tree gathered life life days won't don't you're